प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें दूरसंचार विभाग, आधार पंजीकरण केंद्र, दिल्ली हाई कोर्ट आदि से संबंधित जानकारी दी गयी है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
• इन्हें हाल ही में दूरसंचार विभाग का सचिव नियुक्त किया गया – अरुणा सुंदरराजन
• वह संस्था जिसने स्कूल परिसरों में आधार पंजीकरण केंद्र बनाये जाने का निर्देश जारी किया – सीबीएसई
• दिल्ली हाई कोर्ट के सेवानिवृत जज जिन्हें फीफा गवर्नेंस कमिटी के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया - जस्टिस मुकुल मुद्गल
• भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आरंभ किये गये राष्ट्रीय संपर्क केंद्र का टोल-फ्री नंबर है – 1800111950
• केंद्र सरकार द्वारा इस सरकारी डॉक्यूमेंट को 30 जून तक पैन कार्ड के साथ जोड़ना अनिवार्य किया गया – आधार कार्ड
• श्रीलंका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जिस शहर से कोलंबो के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की- वाराणसी
• कुलभूषण जाधव मामले में भारत ने पाकिस्तान सरकार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में अपील की है, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय जिस शहर में स्थित है- हेग
• संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने ब्रिटेन के वरिष्ठ सहायक अधिकारी को संयुक्त राष्ट्र का नया सहायक अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की, उनका नाम है- मार्क लॉवकाक
• भारत ने हाल ही में कम दूरी की त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल का सफल परीक्षण किया, मिसाइल का जो नाम है- स्पाइडर मिसाइल
• रेलवे ने जिस प्रदेश में ‘वन रुपी क्लीनिक’ का शुभारम्भ किया- महाराष्ट्र
• भारतीय रेलवे ने बिना गार्ड की ट्रेन चलाने हेतु जिस उपकरण को खरीदने की योजना बनायी है- एंड ऑफ ट्रेन टेलीमेट्री
• भारत में वर्ष 2040 तक जिस ड्रग रेसिस्टैंट बीमारी के मामले बढ़ सकते हैं- टीबी
• अधिक एनपीए के कारण आरबीआई ने जिस बैंक को अपनी निगरानी में रखा है- आईडीबीआई
• भारतीय टीम के जिस पूर्व बल्लेबाज को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की अजीवन सदस्यता प्रदान की गयी- वीवीएस लक्ष्मण
• भारत ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दिन जितने कांस्य पदक जीते- दो
12 May 2017
समसामयिकी 12 मई 2017
About Praveen Singh -
Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.