17 May 2017

Praveen Singh

फोर्ब्स द्वारा जारी गेमचेंजर्स सूची में मुकेश अंबानी विश्व में प्रथम

फोर्ब्स द्वारा जारी की गयी गेमचेंजर्स सूची में मुकेश अंबानी को विश्व में 25 हस्तियों की सूची में प्रथम स्थान प्रदान किया गया है. मौजूदा स्थिति से अंसतुष्टि रखने और दुनिया भर के लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने की इच्छा रखने वाले लोगों को इस सूची में जगह दी गई है.

फोर्ब्स द्वारा जारी की गयी सूची में मुकेश अंबानी को यह स्थान अरबों की संख्या में लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने और अपने ही उद्योग में बड़े सुधार करने के कारण प्रदान किया गया है.

भारत में जियो की लॉन्चिंग के साथ इंटरनेट क्रांति लाने और आम लोगों तक डेटा की आसान पहुंच के लिए उन्हें पहला स्थान दिया गया है. मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन है.



प्रमुख तथ्य-

रिलायंस जियो के जिक्र के साथ फोर्ब्स ने अंबानी के बारे में लिखा, 'तेल और गैस कारोबारी ने धमाके के साथ टेलिकॉम मार्केट में एंट्री की और बेहद कम दाम पर लोगों को फास्ट इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध कराई. जियो ने छह महीने के भीतर 10 करोड़ ग्राहक बनाए और मार्केट में कई कंपनियों को बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ा.फोर्ब्स ने अंबानी की उस बात का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'जो कुछ भी डिजिटल हो सकता है, वह डिजिटल हो रहा है.

सूची मे अन्य लोग-
मुकेश अंबानी के अलावा इस सूची में होम अप्लायंसेज कंपनी डायसन के फाउंडर जेम्स डायसन, सऊदी के डेप्युटी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, अफ्रीकी रिटेल टाइकून क्रिस्टो वीजे और ब्लैक रॉक के फाउंडर लैरी फिंक जैसी हस्तियों को जगह प्रदान की गई.



और पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हिन्दी करेंट अफेयर्स एप्प , नीचे दिए गये लिंक पे क्लिक करें

 https://play.google.com/store/apps/details?id=egurukulrajasthan.aplisxd  


Praveen Singh

About Praveen Singh -

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.

Subscribe to this Blog via Email :