07 April 2017

Praveen Singh

64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा

64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 7 अप्रैल 2017 को दिल्ली में की गई. अक्षय कुमार को वर्ष 2016 में आई फिल्म 'रुस्तम' हेतु 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' चुना गया है. यह फिल्म मुंबई के प्रसिद्ध नेवी अधिकारी के एम नानावती केस पर आधारित थी.

वहीं सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को 'बेस्ट हिंदी फिल्म' चुना गया है. वर्ष 2016 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'दंगल' में नन्हीं बबीता का किरदार निभाने वाली कश्मीरी एक्ट्रेस जायरा वसीम को 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस' हेतु चुना गया है.

वर्ष 2016 में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'पिंक' को सामाजिक विषयों पर सर्वेश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में चुना गया है.

64वें राष्ट्रीय पुरस्कार-

सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फीचर फिल्म : सोनम कपूर अभिनीत 'नीरजा'

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : अक्षय कुमार (फिल्म 'रुस्तम' हेतु)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : सुरभि लक्ष्मी (मलयालम फिल्म 'मिन्नामिनुंगे' हेतु)

सामाजिक विषय पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म : तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन अभिनीत तथा शुजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म 'पिंक'

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : राजेश मापुसकर (मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' हेतु)

सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म : नागेश कुकूनूर की फिल्म 'धनक'

सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट : निर्माता-निर्देशक तथा अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' के लिए

स्पेशल जूरी अवॉर्ड : मोहनलाल

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर : इमान चक्रवर्ती (तुमी जाके भालोबाशो गाने हेतु)

जायरा वसीम : सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार (दंगल)

बेस्ट बंगाली फिल्म : बिसोरजॉन

यह पहली बार है कि अक्षय कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जा रहा है. 64वें इन राष्ट्रीय पुरस्कारों में सोनम कपूर को उनकी फिल्म 'नीरजा' के लिए स्पेशल मेंशन अवॉर्ड के लिए चुना गया है.

एक्टर आदिल हुसैन को उनकी फिल्म 'मुक्ति भवन' हेतु स्पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया गया है. आज ही यह फिल्म रिलीज हुई है. बेस्ट बंगाली फिल्म हेतु पुरस्कार 'बिसर्जन' को दिया गया है. सर्वेश्रेष्ठ कन्नड फिल्म हेतु 'रिसर्जवेशन' को चुना गया है.

प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस में बनी मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' के डायरेक्टर राकेश मापुसकर को इस फिल्म हेतु बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार मिला है. मलयालम स्टार मोहनलाल को जूरी अवॉर्ड के लिए चुना गया है. वहीं 'द टाइगर हू क्रॉस्ड द लाइन' को सर्वश्रेष्ठ  पर्यावरण फिल्म का पुरस्कार दिया गया है.

उत्तर प्रदेश को 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट' के रूप में चुना गया है. वहीं इसी श्रेणी में झारखंड को स्पेशल मेंशन का पुरस्कार दिया गया है. ईमान चक्रवर्ती को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड दिया गया है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सिनेमा के माध्यम से भारत की समग्र और समृद्ध संस्कृति को दर्शाने हेतु एक उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म सुलभ होता है.


Praveen Singh

About Praveen Singh -

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.

Subscribe to this Blog via Email :