राजसमंद.
जिले के केसुली स्थित मोरदन पहाड़ी क्षेत्र में एडवेंचर स्पोट्र्स पेराग्लाइडिंग-सोलोफ्लाइट एवं टेन्डम प्रशिक्षण का केन्द्र जल्द ही अपनी सेवाएं आरंभ कर देगा। इसके लिए इन दिनों व्यापक स्तर पर तैयारियों की जा रही हैं।
प्रशिक्षण केन्द्र संचालन पायलट अजिप्रतापसिंह ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र संचालन से संबंधित तैयारियां की जा रही हैं। इसके अन्तर्गत क्षेत्र समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है और जल्द ही उपकरण केसुली पहुंचने वाले हैं। इस केन्द्र को लेकर केसुली व आसपास के लोगों में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। इसके उद्घाटन के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की अतिविशिष्ट हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
हाल ही जिला कलक्टर अर्चना सिंह ने भी केसुली के भ्रमण के दौरान इस क्षेत्र का दौरा किया और वहां हो रही तैयारियों का अवलोकन कर प्रसन्नता जाहिर की और कहा है कि यह क्षेत्र आसमानी रोमांचक गतिविधियों व प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त है और इससे राजसमन्द जिले को गौरव प्राप्त होगा। जिला कलक्टर को पायलट अजिप्रतापसिंह ने हवाई रोमांचक स्पोट्र्स व प्रशिक्षण व सभी भावी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पायलट सिंह ने बताया कि इससे राजसमन्द जिले के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं नई पीढ़ी इस प्रशिक्षण के जरिये आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेगी। इस दौरान नाथद्वारा की उपखण्ड अधिकारी निशा, तहसीलदार भारद्वाज सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
19 April 2017
राजस्थान का पहला एडवेंचर स्पोट्र्स प्रशिक्षण केन्द्र राजसमंद में जल्द होगा शुरू, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
About Praveen Singh -
Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.