बीकानेर
वेटरनरी विश्वविद्यालय बीकानेर में किसी संस्थानिक क्षेत्र में 100 किलोवाट क्षमता का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है।
परिसर में वर्षा जल संग्रहण तंत्र स्थापित करने के बाद अब सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर ऊर्जा और जल बचत उपायों को लागू कर राज्य में पहला संस्थान बना है।
कुलपति प्रो. ए.के. गहलोत ने बताया कि इस सौर ऊर्जा संयंत्र से एक लाख चालीस हजार यूनिट विद्युत का वार्षिक उत्पादन हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि इस संयंत्र को इन्टरग्रिड से भी जोड़ा गया है, जिससे विश्वविद्यालय में विद्युत खपत के बाद और अवकाश दिवसों में उत्पन्न होने वाली विद्युत डिस्कॉम को दी जा सकेगी।
27 April 2017
वेटरनरी विश्वविद्यालय में स्थापित किया 100 किलोवाट क्षमता का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र
About Praveen Singh -
Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.