12 May 2017

Praveen Singh

समसामयिकी प्रश्नोत्तरी: 12 मई 2017

1. निम्नलिखित में से किसे दूरसंचार विभाग का सचिव नियुक्त किया गया?
a.    जी एस कृष्णमूर्ति
b.    आर बालास्वामी
c.    के जी कृष्णन
d.    अरुणा सुंदरराजन

2. किस संस्था ने स्कूल परिसरों में आधार पंजीकरण केंद्र बनाये जाने का निर्देश जारी किया?
a.    गृह मंत्रालय
b.    यूजीसी
c.    सीबीएसई
d.    यूआईडीआई

3. दिल्ली हाई कोर्ट के किस सेवानिवृत जज को फीफा गवर्नेंस कमिटी के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया?
a.    जस्टिस मुकुल मुद्गल
b.    जस्टिस वाई एस सब्बरवाल
c.    जस्टिस आनंद चौहान
d.    जस्टिस आलिम कुरैशी

4. भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आरंभ किये गये राष्ट्रीय संपर्क केंद्र का टोल-फ्री नंबर क्या है?
a.    1800222505
b.    1800111950
c.    1800202020
d.    1800220000

5. केंद्र सरकार द्वारा किस सरकारी डॉक्यूमेंट को 30 जून तक पैन कार्ड के साथ जोड़ना अनिवार्य किया गया?
a.    वोटर कार्ड
b.    आधार कार्ड
c.    राशन कार्ड
d.    ड्राइविंग लाइसेंस

6. भारतीय रेलवे ने बिना गार्ड की ट्रेन चलाने हेतु निम्न में से किस उपकरण को खरीदने की योजना बनायी है?
a.    मैग्लेव टेलीमेट्री
b.    एंड ऑफ ट्रेन टेलीमेट्री
c.    लेज़र शार्प टेलीमेट्री
d.    इनमें से कोई नहीं

7. भारत में वर्ष 2040 तक किस ड्रग रेसिस्टैंट बीमारी के मामले बढ़ सकते हैं?
a.    टीबी
b.    खसरा
c.    मलेरिया
d.    इनमें से कोई नहीं

8. अधिक एनपीए के कारण आरबीआई ने निम्नलिखित में से किस बैंक को अपनी निगरानी में रखा है?
a.    पीएनबी
b.    एसबीआई
c.    देना बैंक
d.    आईडीबीआई

9. भारतीय टीम के किस पूर्व बल्लेबाज को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की अजीवन सदस्यता प्रदान की गयी?
a.    वीवीएस लक्ष्मण
b.    सचिन तेंदुलकर
c.    कपिल देव
d.    जवागल श्रीनाथ

10. भारत ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दिन कितने कांस्य पदक जीते?
a.    तीन
b.    चार
c.    दो
d.    सात

11. श्रीलंका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के किस शहर से कोलंबो के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की?
a.    नई दिल्ली 
b.    आगरा 
c.    वाराणसी  
d.    गोरखपुर

12. कुलभूषण जाधव मामले में भारत ने पाकिस्तान सरकार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में अपील की है, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय निम्न में से किस शहर में स्थित है?
a.    हिरोशिमा 
b.    हेग
c.    ताशकंद 
d.    मैक्सिको

13. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने ब्रिटेन के वरिष्ठ सहायक अधिकारी को संयुक्त राष्ट्र का नया सहायक अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की, निम्न में से उनका क्या नाम है?
a.    डेविड वांग 
b.    मार्क लुईस
c.    मार्क लॉवकाक  
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

14. भारत ने हाल ही में कम दूरी की त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल का सफल परीक्षण किया, मिसाइल का निम्न में से क्या नाम है?
a.    हकोक मिसाइल
b.    स्पाइडर मैन मिसाइल
c.    अग्नि स्पाइडर 
d.    स्पाइडर मिसाइल

15. रेलवे ने निम्न में से किस प्रदेश में ‘वन रुपी क्लीनिक’ का शुभारम्भ किया? 
a.    राजस्थान 
b.    महाराष्ट्र
c.    गुजरात 
d.    उत्तर प्रदेश  

उत्तर:
1.d. अरुणा सुंदरराजन
2.c. सीबीएसई
3.a. जस्टिस मुकुल मुद्गल
4.b. 1800111950
5.b. आधार कार्ड
6.b. एंड ऑफ ट्रेन टेलीमेट्री
7.a. टीबी
8.d. आईडीबीआई
9.a. वीवीएस लक्ष्मण
10.c. दो
11.c. वाराणसी
12.b. हेग
13.c. मार्क लॉवकाक  
14.d. स्पाइडर मिसाइल
15.b. महाराष्ट्र


Praveen Singh

About Praveen Singh -

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.

Subscribe to this Blog via Email :