23 May 2017

Praveen Singh

करेंट अफेयर्स क्विज़: 23 मई 2017

1. ढाका में आयोजित किये गये 'एबीयू मीडिया समिट ऑन क्लाइमेट चेंज' में किस भारतीय रेडियो स्टेशन को पुरस्कृत किया गया?
a.    ऑल इंडिया रेडियो भोपाल
b.    रेडियो मिर्ची
c.    बिग एफएम
d.    रेडियो सिटी

2. भारत के किस शहर में अफ्रीका विकास बैंक की वार्षिक बैठक का उद्घाटन किया जा रहा है तथा इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी भाग लेंगे?
a.    लुधियाना
b.    गांधीनगर
c.    बंगलुरु
d.    हैदराबाद

3. ब्रिटेन के किस शहर में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान आत्मघाती बम धमाके के दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी ?
a.    मैनचेस्टर
b.    बर्मिंघम
c.    लिवरपूल
d.    ग्लास्गो

4. डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में सऊदी अरब की अधिकारिक यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से किस देश को अलग-थलग करने की अपील की?
a.    पाकिस्तान
b.    ईरान
c.    इराक
d.    सीरिया

5. डिजिटल इंडिया अभियान के तहत कोंकण रेलवे द्वारा कितने स्टेशनों को वाईफाई सुविधा से लैस किया गया?
a.    15
b.    22
c.    28
d.    32

6. आर वैशाली ने एशियाई महाद्वीपीय ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप 2017 में निम्न में से कौन सा पदक जीता है?
a.    स्वर्ण पदक
b.    रजत पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

7. भारत के खिलाड़ी हरिंदर पाल संधू ने एक हफ्ते में दूसरी बार एक और पीएसए खिताब जीत लिया है. पीएसए ख़िताब निम्नलिखित में से किस खेल से सम्बन्धित है?
a.    क्रिकेट
b.    बैडमिंटन
c.    स्क्वैश
d.    टेबल टेनिस

8. निम्नलिखित में से किस देश की महिला टेनिस खिलाड़ी इलिना स्वितोलिना ने इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीता है?
a.    जापान
b.    यूक्रेन
c.    इराक
d.    सर्बिया

9. जापान को पीछे छोड़ कर किस देश ने विश्व में दुसरा सबसे बड़ा स्टेनलेस स्टील उत्पादक देश बन गया है?
a.    नेपाल
b.    भूटान
c.    श्रीलंका
d.    भारत

10. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष 2016 में आपदाओं और पहचान एवं जातीयता से संबद्ध संघर्षों के चलते करीब कितने लाख लोग आंतरिक तौर पर विस्थापित हुए?
a.    28 लाख
b.    25 लाख
c.    22 लाख
d.    38 लाख

11. श्रीनगर में आयोजित बैठक में जीएसटी परिषद ने वस्तु एवं सेवाकर हेतु कितने स्तरीय टैक्स स्लैब निर्धारित किए?
a.    8
b.    4
c.    6
d.    3

12. 23 मई 2017 को पेमेंट बैंक का शुभारम्भ किया गया, यह बैंक किस ऑनलाइन मोबाइल वॉलेट कम्पनी द्वारा आरम्भ की गयी है?  
a. पेटीएम
b. एअर टेल बैंक
c. फ्लिप कार्ट
d. अमेजोन

13. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के किस पोर्ट ट्रस्ट पर 996 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया?
a. पीपावाव
b. वादिनार
c. कांडला
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

14. टाटा संस ने निम्न में से किस को समूह का सीएफओ नियुक्त किया?
a. नीरज कँवल
b. राहुल दत्ता
c. सौरभ अग्रवाल
d. जयंती मेहरोत्रा

15. सात लोगों की हत्या के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने किस राज्य सरकार को नोटिस जारी किया?
a. बिहार
b. झारखंड
c. छत्तीसगढ़
d. तेलंगाना  

उत्तर:
1.a. ऑल इंडिया रेडियो भोपाल
2.b. गांधीनगर
3.a. मैनचेस्टर
4.b. ईरान
5.c. 28
6.a. स्वर्ण पदक
7.c. स्क्वैश
8.b. यूक्रेन
9.d. भारत
10.a. 28 लाख
11.b. 4
12.a. पेटीएम
13.c. कांडला
14.c. सौरभ अग्रवाल
15.b. झारखंड


Praveen Singh

About Praveen Singh -

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.

Subscribe to this Blog via Email :