22 May 2017

Praveen Singh

करेंट अफेयर्स क्विज़: 22 मई 2017

1. उस भारतीय महिला पर्वतारोही का क्या नाम है जिसने पांच दिन में दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके विश्व कीर्तिमान स्थापित किया?
a.    अंशु जमसेन्पा
b.    कियांग मेंसेंग
c.    अरुणिमा सिन्हा
d.    कल्पना पठानिया

2. नासा के वैज्ञानिकों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और अंतरिक्ष वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम को सम्मान देते हुए एक बैक्टीरिया का क्या नाम रखा है?
a.    सोलीबैकिलस कलामी
b.    एंड्रोन एलिकैप्सी कलाम
c.    अब्दुल शेलिक्स कलाम
d.    रेट्रोन केलिक्स कलामी

3. वर्ष 2017 का फेडरेशन कप निम्नलिखित में से किस टीम ने जीता?
a.    मोहन बागान
b.    रॉयल गुजरात
c.    बेंगलुरु एफसी
d.    डेयरडेविल जयपुर

4. किस महिला खिलाड़ी ने 21 मई 2017 को इटेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का एकल ख़िताब जीता?
a.    सेरेना विलियम्स
b.    वीनस विलियम्स
c.    सिमोना हालेप
d.    इलिना स्वितोलिना

5. आईपीएल-10 के फाइनल मुकाबले के बाद किस खिलाड़ी को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया?
a.    गौतम गंभीर
b.    विराट कोहली
c.    अजिंक्या रहाणे
d.    क्रुणाल पांड्या

6. भारतीय पुरुषों ने तीरंदाज़ी वर्ल्ड कप के कम्पाउंड टीम इवेंट में किस देश को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता?
a.    कोलंबिया
b.    नेपाल
c.    भूटान
d.    इनमें से कोई नहीं

7. हसन रूहानी दूसरी बार निम्नलिखित में से किस देश के राष्ट्रपति चुने गए हैं?
a.    इराक
b.    ईरान
c.    सऊदी अरब
d.    इनमें से कोई नहीं

8. अमेरिका और निम्न में से किस देश ने 110 अरब डॉलर के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर किये हैं?
a.    ईरान
b.    इराक
c.    भारत
d.    सऊदी अरब

9. संवाद और विकास के लिए विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस मई माह की किस तारीख को मनाया जाता है?
a.    12 मई
b.    17 मई
c.    21 मई
d.    10 मई

10. निम्नलिखित में से किस भारतीय छात्र ने अमेरिका में वर्ष 2017 का इंटेल इंटरनेशनल साइंस अवार्ड जीता?
a.    सुमित गुप्ता
b.    अशोक मित्तल
c.    राहुल सिन्हा
d.    प्रशांत रंगनाथन

11. निम्न में से किस प्रदेश में सरकार ने सरकारी योजनाओं से अल्पसंख्यक कोटा समाप्त करने की घोषणा की?
a.    मध्य प्रदेश
b.    उत्तर प्रदेश
c.    गुजरात
d.    राजस्थान

12. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से हाल ही में पूछताछ की गई. एनआईए की पूछताछ का मुख्य विषय निम्न में से क्या था?
a.    जम्मू-कश्मीर में पत्थराव के बारे में जानना
b.    पडोसी देशों की भूमिका
c.    पडोसी देशों से पत्थरबाजों को आर्थिक मदद
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

13. भारत ने पर्यटन के क्षेत्र में विश्व रैंकिंग में 16 स्थानों की छलांग लगाई. संयुक्त राष्ट्र  विश्व पर्यटन संगठन यूएनडब्यू टीओ के अनुसार 2014 और 2015 में भारत किस पायदान पर था?
a.    24वें
b.    28वें
c.    34वें
d.    54वें

14. केंद्र सरकार के निम्न में से किस मंत्री ने एलईडी टीवी, वाईफाई, सीसीटीवी जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को मुंबई से हरी झंडी दिखाई?
a.    गृह राज्य मंत्री मनोज सिन्हा
b.    गृहं मंत्री राजनाथ सिंह
c.    वित्त मंत्री अरुण जेटली
d.    रेल मंत्री सुरेश प्रभु

15. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में फाइल किए गए एफिडेविट में बोर्ड ने निकाह कराने वाले काजियों को क्या सलाह दी है?   
a.    महिलाओं द्वारा तलाक स्वीकार न करने की
b.    तीन तलाक को समाप्त करने की
c.    दूल्हों को तीन तलाक का इस्तेमाल न करने की
d.    उपरोक्त सभी   

उत्तर:
1.a. अंशु जमसेन्पा
2.a. सोलीबैकिलस कलामी
3.c. बेंगलुरु एफसी
4.d. इलीना स्वितोलिना
5.d. क्रुणाल पांड्या
6.a. कोलंबिया
7.b. ईरान
8.d. सऊदी अरब
9.c. 21 मई
10.d. प्रशांत रंगनाथन
11.b. उत्तर प्रदेश
12.c. पडोसी देशों से पत्थरबाजों को आर्थिक मदद
13.a. 24वें
14.d. रेल मंत्री सुरेश प्रभु
15.c. दूल्हों को तीन तलाक का इस्तेमाल न करने की


Praveen Singh

About Praveen Singh -

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.

Subscribe to this Blog via Email :