16 April 2017

Praveen Singh

उत्तर प्रदेश के हर जिले में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया गया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश में 'एडवांस लाइफ सपोर्ट' एंबुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया. इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में दो एंबुलेंस उपलब्ध करायीं गयी हैं.

प्रदेश में अब तक 'समाजवादी 'एंबुलेंस सेवा क्र नाम से संचालित यह सेवा अब यूपी सरकार के नाम से क्रिटिकल मरीजों के लिए नई एंबुलेंस सेवा के रूप में उत्तर प्रदेश की सड़कों पर दौड़ेगी. 13 अप्रैल 2017 को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 5 कालिदास मार्ग पर एएलएस यानी 'एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा' को शाम करीब 4 बजे हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

प्रमुख तथ्य- 
• सभी एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस आधुनिक सुविधाओं/उपकरणों से युक्त होंगी. 
• एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस क्रिटिकल केयर हेतु अपने आप में एक चलता-फिरता आइसीयू होगी.
• एंबुलेंस में ICU जैसी सुविधाएं होंगी ताकि दूर-दराज के मरीजों को सही तरीके अस्पताल तक पहुंचाया जा सके. 
• एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को आधुनिक बनाने हेतु रकम केंद्र सरकार प्रदान करेगी. 
• राज्य सरकार इसे सुचारू रूप से लागू करने की जिम्मेदारी निभाएगी. 
• प्रथम चरण में 150 एंबुलेंस को प्रदेश के 75 जिलों में दौड़ाया जाएगा.

समाजवादी एंबुलेंस सेवा-
• अखिलेश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट रही समाजवादी एंबुलेंस 102 और 108 योजना से चुनाव आयोग ने ही चुनाव के दौरान 'समाजवादी' शब्द हटवा दिया था. 
समाजवादी पार्टी की सरकार में ही 108 और 102 एंबुलेंस चलाई गई. 
• 108 और 102 एंबुलेंस सेवा का उद्देश्य आम आदमी को समय पर चिकित्सा सेवा दिलाना था.

एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (एएलएस)-
• एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (एएलएस) सेवा केवल क्रिटिकल पेशेंट्स को निशुल्क प्रदान की जाएगी.
• एएलएस सेवा हर मुख्यालय पर उपलब्ध होगी यह एंबुलेंस पीड़ित को एक हस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने का काम करेगी.
• जनपद का सीएमओ, डायरेक्टर या डॉक्टर इसके उपयोग हेतु अनुमति प्रदान करेगा.
• क्रिटिकल केयर के रोगी, हार्ट की प्रॉब्लम वाले गंभीर मरीज, डिलीवरी के सीरियस पेशंट, नवजात शिशु, या फिर किसी भी अति गंभीर मरीज को एएलएस का लाभ मिल सकेगा.
• एएलएस एम्बुलेंस में इमरजेंसी सेवा हेतू एम्बुलेंस के अंदर ही एक वेंटिलेटर लगाया गया है.
• वैन के अंदर एक आटोमेटेड एक्सटर्नल डिफेबरीलेटर डिवाइस भी लगाई गई है.
• इसमें एक मल्टी पैरा मॉनिटर डिवाइस लगाई गई है.
• एएलएस के अन्दर इमरजेंसी में पेशेंट्स को दी जाने वाली सभी जरूरी मेडिसिन्स भी उपलब्ध रहेंगी.


Praveen Singh

About Praveen Singh -

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.

Subscribe to this Blog via Email :