1. राघवेंद्र सिंह निम्न में से किस राज्य के महाधिवक्ता नियुक्त किये गए हैं?
a. बिहार
b. पंजाब
c. गुजरात
d. उत्तर प्रदेश
2. राष्ट्रपति ने निम्नलिखित में किनके द्वारा लिखित किताब 'द फ्लेमिंग ट्रेसेज ऑफ द्रौपदी' का विमोचन किया है?
a. वीरप्पा मोइली
b. कपिल सिब्बल
c. आकाश जैन
d. इनमें से कोई नहीं
3. ऑस्ट्रेलिया और किस देश ने एक दूसरे के देशों में खेलों के विकास हेतु पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. ऑस्ट्रिया
b. भारत
c. नेपाल
d. अमेरिका
4. निम्नलिखित में से किस अभिनेत्री की आत्मकथा "हिट गर्ल" हाल ही में रिलीज हुई है?
a. आशा पारेख
b. रेखा
c. हेमा मालिनी
d. इनमें से कोई नहीं
5. भारत-नेपाल के बीच यूपी के निम्न में से किस जिले से सटी नेपाल सीमा पर हुए विवाद को सुलझाने पर लिखित सहमति बनी है?
a. ललितपुर
b. लखीमपुर खीरी
c. लखनऊ
d. इनमें से कोई नहीं
6. जापान के किस प्रमुख वैश्विक व्यावसायिक समूह ने चेतावनी जारी कि अरबों रुपए के घाटे के चलते भविष्य में उसे व्यवसाय से बाहर होना पड़ सकता है?
a. टेलीसैट
b. पैनासोनिक
c. तोशीबा
d. नोमुरा
7. डिज़िटल अर्थव्यवस्था पर जी20 देशों की पहली मंत्रीस्तरीय बैठक अप्रैल 2017 के दौरान किस यूरोपीय शहर में सम्पन्न हुई?
a. डुसेल्डॉर्फ (जर्मनी)
b. दिल्ली (भारत)
c. काठमांडू (नेपाल)
d. लंदन (इंग्लैंड)
8. इंस्टाग्राम पर विश्व के सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले नेता कौन बना?
a. डॉनल्ड ट्रम्प
b. नरेंद्र मोदी
c. सलमान खान
d. इनमें से कोई नहीं
9. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘आदरना योजना’ को पुन: प्रारंभ किया?
a. बिहार
b. झारखंड
c. पंजाब
d. आंध्र प्रदेश
10. भारत में ई-वॉलेट के लिए किस कंपनी को आरबीआई की मंजूरी प्राप्त हुई?
a. अमेज़न
b. रिलायंस इंडस्ट्रीज
c. स्नैप डील
d. इनमें से कोई नहीं
11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और निम्नलिखित में से किस देश के बीच न्याय के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?
a. इराक
b. ईरान
c. ट्यूनीशिया
d. इनमें से कोई नहीं
12. भारतीय सर्वेक्षण की 250वीं जयंती के अवसर पर डॉ. हर्षवर्धन ने निम्न में से किस पोर्टल की शुरूआत की है?
a. मानचित्र
b. एजुकेशन
c. नक्शे
d. इनमें से कोई नहीं
13. किस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरूषों के जन्मदिन पर स्कूलों में अवकाश नहीं होना चाहिए बल्कि उनके बारे में छात्रों को शिक्षित करना चाहिए?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. पंजाब
d. झारखंड
14. भारतीय रिजर्व बैंक ने आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज को विदेशी हिस्सेदारी की सीमा को मौजूदा के 30 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने की अनुमति दे दी है?
a. 50
b. 49
c. 55
d. 70
15. हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर दो प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दी?
a. चार
b. पांच
c. सात
d. आठ
उत्तर:
1.d. उत्तर प्रदेश
2.a. वीरप्पा मोइली
3.b. भारत
4.a. आशा पारेख
5.b. लखीमपुर खीरी
6.c. तोशीबा
7.a. डुसेल्डॉर्फ (जर्मनी)
8.b. नरेंद्र मोदी
9.d. आंध्र प्रदेश
10.a. अमेज़न
11.c. ट्यूनीशिया
12.c. नक्शे
13.a. उत्तर प्रदेश
14.b. 49
15.a. चार
15 April 2017
समसामयिकी प्रश्नोत्तरी: 15 अप्रैल 2017
About Praveen Singh -
Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.