01 June 2017

Praveen Singh

करेंट अफेयर्स क्विज़: 31 मई 2017

1. किस राज्य पुलिस द्वारा साइकिल गश्ती दल के पहले चरण में 65 साइकिलों को गश्त के लिए लाया गया है?
a.    दिल्ली पुलिस
b.    बिहार पुलिस
c.    पंजाब पुलिस
d.    गुजरात पुलिस

2. हाल ही में किस राज्य द्वारा प्लास्टिक के बैग की राज्य में खरीद या बेच पर 5000 रुपये जुर्माना लगाने की घोषणा की गयी?
a.    दिल्ली
b.    गोवा
c.    पंजाब
d.    असम

3. निम्नलिखित में से किस देश ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के जवाब में इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल प्रतिरोधक प्रणाली (आईसीबीएम) का सफल परीक्षण किया ?
a.    जापान
b.    दक्षिण कोरिया
c.    चीन
d.    अमेरिका

4. किस एकमात्र भारतीय क्रिकेटर को आईसीसी द्वारा जारी टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त हुआ ?
a.    महेंद्र सिंह धोनी
b.    रविन्द्र जडेजा
c.    विराट कोहली
d.    अजिंक्या रहाणे

5. केंद्र सरकार द्वारा 30 मई 2017 को कितने रुपये का नया नोट जारी करने की घोषणा की गयी?
a.    एक रुपये
b.    दो रुपये
c.    पांच रुपये
d.    दस रूपये

6. निम्न में से किस स्थान पर भारत का पहला डिजिटल सेनेटरी पैड बैंक लॉन्च हुआ है?
a.    दिल्ली
b.    जयपुर
c.    मुंबई
d.    चेन्नई

7. विश्व तंबाकू निषेध दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
a.    31 मई
b.    19 मई
c.    09 मई
d.    21 मई

8. सुप्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म-निर्माता दासरी नारायण राव का 30 मई 2017 को निधन हो गया. वे मुख्यत: किस भाषा में फिल्म बनाने के लिए जाने जाते थे?
a.    भोजपुरी
b.    तेलुगु
c.    मराठी
d.    पंजाबी

9. किस मंत्रालय ने जनवरी 2018 में ‘डीप ओशन मिशन’ का शुभारंभ करने के लिए तैयार है?
a.    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
b.    रक्षा मंत्रालय
c.    गृह मंत्रालय
d.    इनमें से कोई नहीं

10. मैनुअल एंटोनियो नोरिगा का 29 मई 2017 को निधन हो गया. वे  किस देश के भूतपूर्व तानाशाह थे?
a.    मेक्सिको
b.    पनामा
c.    इराक
d.    ईरान

11. किस प्रदेश के हाई कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने का सुझाव दिया?   
a.    गुजरात
b.    उत्तर प्रदेश
c.    राजस्थान
d.    मध्य प्रदेश

12. किस केन्द्रीय मंत्री ने जेएनपीटी की संपर्क सुविधा बढाने हेतु 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया?
a.    अरुण जेटली
b.    नितिन गडकरी
c.    सुषमा स्वराज
d.    राजनाथ सिंह

13. ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने हेतु किस राज्य सरकार ने नीम, पीपल व बरगद के वृक्षों के रोपण को प्राथमिकता देने का निर्णय किया?
a.    हरियाणा
b.    मध्य प्रदेश
c.    राजस्थान
d.    पंजाब  

14. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के सेवानिवृत की आयु सीमा को 62 साल कर दिया. पूर्व में यह सेवानिवृत की आयु सीमा कितनी थी?
a.    55 वर्ष
b.    65 वर्ष
c.    58 वर्ष
d.    60 वर्ष

15. फिल्म दंगल चीन में 1000 करोड़ रूपये का कारोबार करने वाली 33वीं फिल्म बन गई. इस फिल्म में मुख्य किरदार किस अभिनेता ने अदा किया?
a.    आमिर खान
b.    सलमान खान
c.    शाहरुख़ खान
d.    अरबाज खान   

उत्तर:
1.a. दिल्ली पुलिस
2.b. गोवा
3.d. अमेरिका
4.c. विराट कोहली
5.a. एक रुपये
6.c. मुंबई
7.a. 31 मई
8.b. तेलुगु
9.a. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
10.b. पनामा
11.c. राजस्थान
12.b. नितिन गडकरी
13.a. हरियाणा
14.d. 60 वर्ष
15.a. आमिर खान


Praveen Singh

About Praveen Singh -

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.

Subscribe to this Blog via Email :