05 April 2017

Praveen Singh

बिभू प्रसाद कानूनगो ने आरबीआई के डिप्टी गर्वनर का कार्यभार संभाला

बिभू प्रसाद कानूनगो ने 3 अप्रैल 2017 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में डिप्टी गवर्नर का पद संभाल लिया है. बिभू प्रसाद कानूनगो ने आर गांधी की जगह ली है.

उनकी यह नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है. केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2017 को इस नियुक्ति पर अपनी मंजूरी प्रदान की थी. भारतीय रिजर्व बैंक में बिभू प्रसाद कानूनगो के अतिरिक्त तीन अन्य डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य, एसएस मुंद्रा और एनएस विश्वनाथन हैं.

कानूनगो डिप्टी गवर्नर के तौर पर मुद्रा प्रबंधन विभाग, सरकार और बैंक खाते विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, विदेशी निवेश एवं परिचालन विभाग, भुगतान एवं निपटान प्रणाली विभाग, विदेशी विनिमय विभाग, विधि विभाग, आंतरिक ऋण प्रबंधन विभाग और परिसर विभाग का कार्यभार देखेंगे.

बिभू प्रसाद कानूनगो के बारे में:

•    बिभू प्रसाद कानूनगो का जन्म 5 मई 1959 को हुआ था.

•    कानूनगो को मार्च 2016 में आरबीआई के कार्यकारी निदेशक पद पर नियुक्त किया गया.

•    वे भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले विदेशी मुद्रा विभाग के प्रभारी थे.

•    उन्होंने इससे पहले जयपुर और कोलकाता में आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में सेवा की थी.

•    उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ हेतु बैंकिंग मध्यस्थ के रूप में भी काम किया.

•    उन्होंने वर्ष 1979 में एक परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से अपने करियर की शुरुआत की थी. वे बाद में वर्ष 1980 में आरबीआई में अधिकारी के रूप में शामिल हुए.

•    कानूनगो ने जयपुर रिजर्व बैंक तथा कोलाकाता रीजनल ऑफि‍स में प्रमुख की भूमिका भी निभाई है.

•    कानूनगो ने वर्ष 1982 में आरबीआई के साथ अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत की थी.

•    कनूनगो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स के प्रमाणित एसोसिएट हैं.

•    उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय से लॉ (एलएलबी) डिग्री भी प्राप्त की.

•    उन्होंने बैंक के विभिन्न विभाग जैसे विदेशी मुद्रा प्रबंधन, बैंकिंग एवं गैर-बैंकिंग निगरानी, मुद्रा प्रबंधन, सरकार और बैंक खाते और सार्वजनिक ऋण में काम किया है.


Praveen Singh

About Praveen Singh -

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.

Subscribe to this Blog via Email :