09 April 2017

Praveen Singh

भारत और बांग्लादेश के मध्य 22 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के लिए 4.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) लाइन ऑफ क्रेडिट का भी ऐलान किया. बांग्लादेश और भारत दोनों ने मिलकर 22 समझौतों पर हस्ताक्षर किए. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 7 अप्रैल 2017  को चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची हैं.

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के साथ 8 अप्रैल 2017 को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक जॉइंट स्टेटमेंट में मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी को आदर्श नीति बताया. वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से शेख हसीना का यह पहला भारत दौरा है.

खुलना-कोलकाता एक्सप्रेस -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना संयुक्त रूप से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से खुलना-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.इसके लिए बांग्लादेश के बेनापोल स्टेशन में सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं.यह ट्रेन बांग्लादेश के बेनापोल के रास्ते खुलना से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बीच चलेगी.


समझौते के मुख्य तथ्य-

दोनों देशों ने मिलकर आतंकवाद से मुकाबला करने हेतु समझौता किया.दोनों देशों के मध्य ऊर्जा, साइबर सिक्यॉरिटी, सिविल न्यूक्लियर समेत कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने हेतु समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.भारतीय कंपनियां बांग्लादेश की कंपनियों के साथ मिलकर तेल सप्लाई पर काम कर रही हैं, इस दिशा में कई समझौते होंगे.आर्थिक मुद्दों पर भी भारत बांग्लादेश दोनों देशों के मध्य साझेदारी की गयी.    आंचलिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकास के लिए रिश्तों को मजबूत करने हेतु समझौता किया गया.दोनोंदेशों के मधु व्यापारिक रिश्ते मजबूत करने और प्रोत्साहित करने हेतु को समझौता किया गया.आर्थिक मुद्दों पर भारत बांग्लादेश दोनों देशों ने सहमती व्यक्त की.बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने तीस्ता डील को दोनों देशों के लिए प्रमुख बताया.


Praveen Singh

About Praveen Singh -

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.

Subscribe to this Blog via Email :